{"_id":"62644ab850b8514b200a7d5c","slug":"37-students-left-semester-exam-rampur-news-mbd4257465158","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विवि की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विवि की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
शनिवार को राजकीय रजा डिग्री कालेज में पहली पाली में बीए अंग्रेजी साहित्य द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। जिसमें 723 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान 706 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 17 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तीसरी पाली में बीकाम और बीबीए के फूड,न्यूट्रिशन एवं हाइजीन विजनेस स्टडी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में 364 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 352 454 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय महिला डिग्री कालेज में पहली पाली में बीए की अंग्र्रेजी साहित्य विषय के दूसरे प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। जिसमें 299 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 293 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। छह परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहीं। तीसरी पारी में बीकाम के फूड,न्यूट्रिशन एवं हाइजीन विजनेस स्टडी विषय की परीक्षा थी। जिसमें 55परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 53 परीक्षार्थियों ने परीक्षा थी। जबकि दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय रजा डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय और महिला डिग्री कालेज की परीक्षा प्रभारी डॉ. रजिया परवीन ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वछता, हैंड वाश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। शनिवार को भी कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।