{"_id":"584b092a4f1c1b1375448a52","slug":"36-persons-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दढ़ियाल में बारातियों से भरी बस पलटी, 36 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दढ़ियाल में बारातियों से भरी बस पलटी, 36 घायल
अमर उजाला ब्यूरो दढ़ियाल/रामपुर
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दढ़ियाल- बाजपुर मार्ग पर कोसी पुल के निकट गुरुवार रात घने कोहरे में बारातियों से भरी बस बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई। इससे बस में सवार 36 बाराती जख्मी हो गए। जिनमें आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
स्वार क्षेत्र के ग्राम मधुपुरा निवासी नन्हे के दो बेटों प्रेमपाल और विनोद की गुरुवार को शादी थी। बारात मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के बंकावाला गांव गई थी। देर शाम बारात विदा होकर वापस घर लौट रही थी। रात लगभग नौ बजे दढ़ियाल-बाजपुर मार्ग पर कोसी पुल पार करने के बाद मोड़ पर घने कोहरे की वजह से चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन
जिससे पचास से अधिक बारातियों से भरी बस बेकाबू होकर खड्ड में जाकर पलट गई। राहगीरों के सूचना देने पर दढ़ियाल तिराहे पर तैनात पुलिस व कस्बे के कुछ लोग मौके पर पहुँच गए। उन्होंने बारातियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से स्वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। हादसे में 36 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन