फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   32 students left semester exam

32 परीक्षार्थियों ने छोड़ी विवि की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
32 students left semester exam
रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय रजा डिग्री कालेज में पहली पाली में बीए अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा थी। जिसमें 729 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान 716 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। तीसरी पाली में बीएससी के फूड,न्यूट्रिशन एवं हाइजीन विजनेस स्टडी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा में 465 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 454 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय महिला डिग्री कालेज में पहली पाली में बीए की अंग्र्रेजी साहित्य विषय की परीक्षा थी। जिसमें 299 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 293 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। छह परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहीं। तीसरी पारी में बीएससी के फूड,न्यूट्रिशन एवं हाइजीन विजनेस स्टडी विषय की परीक्षा थी। जिसमें 50 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 48 परीक्षार्थियों ने परीक्षा थी। जबकि दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राजकीय रजा डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय और महिला डिग्री कालेज की परीक्षा प्रभारी डॉ. रजिया परवीन ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वछता, हैंड वाश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। शुक्रवार को भी कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed