फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   32 pollig workers absent

प्रशिक्षण से 32 कर्मचारी रहे गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
32 pollig workers absent
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए चार फरवरी से आठ फरवरी तक दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम दयावती मोदी अकादमी परिसर में दूसरे दिन शनिवार को भी संपन्न हुआ। इस दौरान 32 कर्मचारी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र स्वार की 415 पोलिंग पार्टियों की दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नौ पीठासीन अधिकारी, छह मतदान अधिकारी प्रथम, 32 मतदान अधिकारी द्वितीय और 32 मतदान अधिकारी तृतीय गैरहाजिर रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने निर्देशित किया है कि किसी कारणवश प्रशिक्षण में गैरहाजिर कार्मिक अगले प्रशिक्षण दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि बूथ पर पहुंचकर आयोग द्वारा निर्देशित सभी निर्देशों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को बूथ स्तर पर व्यवस्था की बारीकियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि निर्वाचन कार्य की सफलता में पोलिंग पार्टियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रशिक्षण स्थल पर 21 कमरों में प्रशिक्षण, पांच कमरों में पोस्टल बैलेट की जानकारी प्रदान की जा रही है। छह फरवरी को विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर की पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी अधिकारी कार्मिक गजल भारद्वाज, डीपीओ व अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed