{"_id":"59a8422b4f1c1bf4278b49d4","slug":"31504199211-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई में भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई में भाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई में वीरवार को भाजपा मंडल ने तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन और जुलूस निकाला और तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने कहा कि गुड़िया कांड के संदर्भ में सीबीआई द्वारा की गई जांच सराहनीय और स्वागत योग्य है। भाजपा शुरू से ही प्रदेश सरकार और प्रदेश पुलिस कर्मचारियों की जांच को गलत दिशा में मान रही थी। एसआईटी की गिरफ्तारी से लोगों में आशा है कि गुड़िया के गुनहगारों को जल्द सजा मिलेगी।
प्रवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह तो कोटखाई के लोगों को कभी मक्कड़ झंडू, कभी बैल की परिभाषा और कोटखाई जुब्बल के लोग तो बहुत होशियार बनते हैं, जैसे बयान देते रहते हैं। जब कोटखाई की बेटी के साथ जघन्य अपराध हुआ तो कहते हैं रेप तो होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक मूकदर्शक बने बैठे हैं और मोडणी बाबा की तरह अपने मुंह में फेविकोल लगा कर लोगों की बेइज्जती करवा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस कोटखाई थाने की जांच को राजनीतिक दिशा दे रही है। कांग्रेस के आकाओं को खुश करने के लिए बेकसूर लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही है, जिसे भाजपा कतई सहन नहीं करेगी। सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी बेकसूर लोगों पर दबाव डाल रही है और उनको डराने का प्रयास कर रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे किसी तरह की तोड़फोड़ और आग लगाने का समर्थन नहीं करते, लेकिन डराने धमकाने को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रविंदर चौहान, मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैइक, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्ता, अंकुश चौहान, राकेश डोगरा, जिला कार्यकारिणी के सदस्य विजय चौहान और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।