फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   25 rice mill closed in tanda

रुसवाई यूं ही चली तो चावल नगरी में चावल ढूंढते रह जाएंगे

Sat, 08 Oct 2016 12:35 AM IST
फुजैल खाबर/ टांडा रामपुर
फुजैल खाबर/ टांडा रामपुर Updated Sat, 08 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
25 rice mill closed in tanda
कभी टांडा की इन राइस मिलों पर चावलों का ढेर लगा रहता था लेकिन अब यहां सूना पड़ा रहता है।

विज्ञापन

चावल नगरी के रूप में चर्चित टांडा संसाधनों के अभाव में जनपद  मुख्यालय से पास होकर भी बहुत दूर है। सड़कें ठीक नहीं होने और बिजली पर्याप्त नहीं मिलने जैसी तमाम समस्याओं के चलते राइस मिलर्स भाग रहे हैं। मजदूर भी खाली होने पर दूसरे शहरों में नौकरी कर रहे हैं। 50 के आसपास राइस मिलों में अब 25 बची हैं। रुसवाई यूं ही चली तो चावल नगरी में चावल ढूंढते रह जाएंगे। 

जिले के  उपनगर टांडा के लोग जर्जर सड़कों तथा बिजली न मिलने की समस्या के कारण परेशान हैं।इससे टांडा के राइस मिलर्स का बड़े पैमाने पर होने वाला चावल का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो गया। जहां पहले करीब 50 राइस मिलों के जरिए बड़ी संख्या में मजदूर तबके के लोग रोजगार हासिल करते थे आज  वही लोग भोपाल, दिल्ली, बैंगलोर, मुम्बई, मुरादाबाद, हल्द्वानी, काशीपुर,  रामनगर आदि जगहों पर मजदूरी करने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। अब करीब 25 राइस मिलें बची हैं। बिजली न मिलने के कारण यह भी  बंद होने के कगार पर हैं। राइस मिल स्वामी भी दूसरे रोजगार की तलाश में हैं। स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि कुछ मिल स्वामियों द्वारा अपने राइस मिल तोड़ कर उनके स्थान पर प्लॉटिंग कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed