फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   25 dilapidated roads will be repaired, approval received

Rampur News: 25 जर्जर सड़कें होंगी चकाचक, मिली स्वीकृति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
25 dilapidated roads will be repaired, approval received
रामपुर। मानसून के बाद जिले की सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा। लोनिवि की ओर से भेजे गए प्रस्ताव की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। बजट मिलते ही 32 करोड़ की लागत से 38 किलोमीटर की 25 सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले की कई सड़कें लंबे समय से नहीं बनी हैं। कई जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश में ये सड़कें चलने लायक भी नहीं रह गई हैं। लोनिवि ने 25 सड़कों के नवनिर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे थे। सैद्धांतिक अनुमति मिलने के बाद इसी महीने इन सड़कों को वित्तीय अनुमति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अनुमति मिलते ही लोनिवि इन सड़कों के लिए टेंडर आमंत्रित करेगा। टेंडर के बाद अक्तूबर महीने से इन सड़कों का काम शुरू हो जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि बजट जारी होते ही सड़क का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर-मिलख मार्ग पुल की होगी मरम्मत
बिलासपुर-मिलख मार्ग में बने पुल की मरम्मत अक्तूबर में की जाएगी। इसके लिए 74 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। लोनिवि ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं। अधिशासी अभियंता लोनिवि गौरव सिंह ने बताया टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही पुल की मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

ये सड़कें बनेंगी
सिसौना से धीमरी की गोटिया होते हुए धीमरी की पुलिया तक।
अकौंदा से अकौंदा का मजरा मार्ग।
ग्राम हिम्मतगंज से इनायतपुर तक।
ग्राम पट्टी बसंतपुर से मेढ़े वाली गोटिया मार्ग।
पीपलसाना से रुपपुर का मजरा मार्ग।
चिकटी राम नगर रोड से चिकना संपर्क मार्ग।
शिव मंदिर पंजाव नगर से बिजइया तक मार्ग।
मजिस्ट्रेट के बाग से पं. दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज वाया ककरौआ आंबेडकर पार्क तक।
बीसरी से मिश्रीनगर मार्ग का नव निर्माण।
ग्राम काजीपुरा चौराहा से ग्राम मिलक निब्बी सिंह तक डामर मार्ग।
ग्राम सैदपुर से लदौरी तक।
बीसरी से सिकरौल तक।
नवदिया पुल से श्मशान घाट तक।
शाहबाद ढकिया मार्ग से मधुकर का मजरा मल्लेपुर मार्ग।
शाहबाद बिलारी रोड से ग्राम पंचायत देवीपुरा प्राइमरी स्कूल तक मार्ग।
शाहबाद बिलारी रोड से ग्राम पंचायत देवीपुरा प्राइमरी स्कूल तक।
ग्राम दुगनपुर से श्मशानघाट होते हुए ग्राम सईदनगर तक नव निर्माण।
निस्बा से जिवाई मार्ग।
दुआवट से मढ़ी का मंदिर होते हुए भौपतपुर तक मार्ग।
शाहबाद भुरैसी करैथी मार्ग से मीरापुर मार्ग।
ग्राम जादौपुर नहर की पुलिस चौकी से ग्राम ऐचौंरा तक नवनिर्माण।
भगवंतपुर से मजरा भगवंतपुर मार्ग का नवनिर्माण।
कलकत्ता से बेहटा तक मार्ग का नव निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed