फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   240 houses of pm yojana incomplete

सीमेंट-सरिये के बढ़े दामों ने लटका दिया प्रधानमंत्री आवास योजना के 240 आवासों का निर्माण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
240 houses of pm yojana incomplete
रामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आरडीए (रामपुर विकास प्राधिकरण) को 240 आवासों की मल्टी स्टोरी हाउसिंग सोसायटी के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके लिए एक बिल्डर्स को ठेका भी दिया गया लेकिन, दस फीसदी काम पूरा होने के बाद ही ठेकेदार ने निर्माण सामग्री (सीमेंट-सरिया) महंगी होने की बात कहते हुए काम रोक दिया। इस कारण पिछले करीब आठ माह से निर्माण कार्य रुका हुआ है। इससे गरीबों के आवास अधर में लटक गए हैं। हालांकि, आरडीए (रामपुर विकास प्राधिकरण) की ओर से ठेकेदार को कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आरडीए की ओर से ग्राम अजयपुर में 240 मकानों का निर्माण को मंजूरी मिली थी। जिसमें पांच मंजिला हाउसिंग सोसायटी का निर्माण किया जाना था। इसमें दो कमरे, किचन, शौचालय, बाथरूम बनाए जाने थे, जिनका सुपर एरिया 31.89 वर्ग मीटर तथा निर्मित भवन की कीमत 4.50 लाख रुपये थी। इसमें भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा क्रमश: 1.50 लाख एवं एक लाख सहित कुल 2.50 लाख रुपये की सब्सिडी दी जानी है, तथा अवशेष दो लाख रुपये डूडा द्वारा पात्रता के आधार पर चयनित लाभार्थी के द्वारा दी जानी है। जिसके लिए सरकार ने बैंकों से ऋण दिलाने की सुविधा भी दी है।
विज्ञापन

आरडीए की ओर से बरेली के धनराज बिल्डर्स को योजना पर काम करने का टेंडर आवंटित किया गया। जिस पर ठेकेदार ने पिछले साल ही योजना पर काम शुरू कर दिया था। लेकिन दस फीसदी काम करने के बाद ठेकेदार ने योजना पर काम बंद कर दिया। लिहाजा, आरडीए की ओर से ठेकेदार को कई नोटिस जारी किए गए, लेकिन ठेकेदार दोबारा काम शुरू नहीं कर सका। ऐसे में गरीबों के आवास आरडीए और ठेकेदार के बीच फंस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed