{"_id":"626d722abe196c568047ef5f","slug":"2177-students-taken-exam-rampur-news-mbd426515273","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को 2177 परीक्षार्थियों ने दी विवि सेमेस्टर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को 2177 परीक्षार्थियों ने दी विवि सेमेस्टर परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शनिवार को दो पालियों में 2177 परीक्षार्थियों ने एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की पहले सेमेस्टर की परीक्षा दी। जबकि, 46 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
राजकीय रजा डिग्री कालेज में पहली पाली में बीए गृह विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा में पंजीकृत सभी 25 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। तृतीय पाली में बीए फूड, न्यूट्रिशियन एंड हाइजीन विषय की परीक्षा थी। इस परीक्षा में 1335 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 1301 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय महिला डिग्री कालेज में पहली पाली में बीए गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में 247 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 243 परीक्षार्थियों परीक्षा दी। चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में बीए फूड, न्यूट्रिशियन एंड हाइजीन विषय की परीक्षा में 616परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 608 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय रजा डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय और महिला डिग्री कालेज की परीक्षा प्रभारी डॉ. रजिया परवीन ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वछता, हैंड वाश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। शनिवार को भी कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।