फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   21 workers of palika found absent

नगर पालिका के बाबुओं समेत 21 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
21 workers of palika found absent
रामपुर। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने शनिवार सुबह नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका के बाबूओं समेत 21 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने सभी के वेतन पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अधिकारियों के साथ पहली बैठक के दौरान ही यह स्पष्ट कर दिया था कि कार्यालयों में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों के साथ-साथ कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से निर्धारित समय में उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं का निराकरण कराएं। इसी को सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी ने शनिवार सुबह अचानक नगर पालिका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जन्म मृृत्यु प्रमाण-पत्र पटल से संबंधित बाबू, स्टोर कीपर, निर्माण बाबू सहित 21 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए गैरहाजिर कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय में पत्रावलियों का बेहतर रखरखाव न होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई तथा अधिशासी अधिकारी एवं कर अधीक्षक को निर्देशित किया कि कार्यालय में अभिलेखों का बेहतर रखरखाव एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। शासनादेश में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अभिलेखों को नष्ट कराने की कार्रवाई कराएं, ताकि कार्यालय परिसर में अनावश्यक अभिलेखों के कारण अव्यवस्था न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed