{"_id":"5be9d4cebdec22696d782060","slug":"201542051022-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं ने किया पौधरोपण
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौधरोपण किया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने कालेज परिसर को साफ किया। सोमवार को कालेज में चले अभियान के दौरान बीएड विभाग की छात्र-छात्राओं ने पहले तो कालेज परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. आरपी यादव ने कहा कि 19 एवं 20 नवंबर को नैक की पियर टीम का भ्रमण प्रस्तावित है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले नैक ने 2005 व 2013 में रिएक्रीडेशन कराया गया था, जिसमें महाविद्यालय को बी प्लस ग्रेड मिला था। अब तीसरी बार यह भ्रमण प्रस्तावित है। इस मौके पर डॉ. विनिता सिंह, डॉ. एसएस यादव, आदेश विश्नोई, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. माणिक रस्तोगी, सैय्यद अब्दुल्ला, वाहिद शाह, डॉ. सोमेन्द्र आदि उपस्थित रहे।