{"_id":"5c8e9533bdec2213e648e979","slug":"191552848179-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों को लाइफ स्किल्स के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों को लाइफ स्किल्स के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। क्षेत्रीय फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन सीआरपीएफ के सभागार में स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल के द्वारा अभिभावकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय इम्पोर्टेन्स ऑफ लाइफ स्किल्स व पैरेंटल रोल था।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बबिता जून एवं विशिष्ट अतिथि डीआईजी सीआरपीएफ सुनील जून, स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल के हेड डायरेक्टर शरद गुप्ता ने किया। संगीत शिक्षिका डॉ. श्वेता के छात्र छात्राओं ने संदेशे आते हैं गाना प्रस्तुत किया। इस मौके पर शरद गुप्ता ने लाइफ स्किल्स के महत्व व अभिभावक कैसे अपने बच्चो मैं इनका विकास कर सकते हैं विषय पर अभिवावकों को संछिप्त में समझाया। स्कूल के बारे में कहा की स्कूल बच्चों में लाइफ स्किल्स विकसित करने के लिए कृत संकल्प हैं तथा अभिभावकों को भी अपनी भूमिका समझनी चाहिए। कार्यशाला के मुख्य वक्ता सचिन सक्सेना ने जीवन कौशल विषय पर अभिभावकों को संपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के शिक्षक दीपांकर सिंह ने सभी का धन्यवाद प्रेषित किया। इस मौके पर जस्विन कौर, स्वाति राजपूत, स्वाति शर्मा, विनोद सिंह, हर्षित रस्तोगी, रोली शर्मा आदि उपस्थित रहे।