फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   एकजुट हों महिलाएं तो कदम चूमेगी सफलता: रूमाना सिद्दीकी

एकजुट हों महिलाएं तो कदम चूमेगी सफलता: रूमाना सिद्दीकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
एकजुट हों महिलाएं तो कदम चूमेगी सफलता: रूमाना सिद्दीकी

विज्ञापन
रामपुर। अल्पसंख्यक आयोग की प्रांतीय सदस्य रूमाना सिद्दीकी ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए एकजुट हों। महिलाएं एकजुट होंगी तो हर सफलता उनके कदम चूूमेगी।

नगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से अल्पसंख्यक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक आयोग की प्रांतीय सदस्या रूमाना सिद्दीकी ने कहा कि वह सदैव महिलाओं के साथ हैं और उनकी समस्याओं से सरकार को अवगत कराती हैं। क्योंकि वो खुद एक महिला हैं लिहाजा महिला जीवन के चुनौतियों को बखूबी समझती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की की तस्वीर उस समाज की महिलाओं से ही बनती है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार के बाद अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाकिर अली ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक समाज की छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति तो युवतियों के लिए शादी अनुदान के माध्यम से मदद कर रही है। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वसीम खां ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed