{"_id":"59ee21414f1c1bd7538b8d00","slug":"181508778305-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दल बल, शक्ति प्रदर्शन के साथ भरे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दल बल, शक्ति प्रदर्शन के साथ भरे पर्चे
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुब्बल (रोहड़ू)।
नामांकन भरने के अंतिम सोमवार को दिन जुब्बल में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों ने दल बल के साथ नामांकन पर्चा भरा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र बरागटा व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। दोनों प्रत्याशियों ने जुब्बल में अलग-अलग स्थानों पर जनसभाओं का आयोजन भी किया।
सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई। सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने नामांकन भरा। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र बरागटा ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके बाद कांग्रेस ने जुब्बल बाजार से जय पीढ़ी माता मंदिर प्रांगण तक रैली निकाली तथा जनसभा का आयोजन भी किया। कांग्रेस की जनसभा में उत्तराखंड के विधायक प्रीतम सिंह उपस्थित रहे। उधर, भाजपा ने जुब्बल कैंची से धारा संपर्क मार्ग तक रैली का आयोजन किया। धार संपर्क मार्ग के पास मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन भी किया गया। भाजपा की जनसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों दलों ने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया। जनसभा में कांग्रेस व भाजपा के नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए।