{"_id":"59e78cac4f1c1bcf538b80f6","slug":"171508347052-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपा से विवेक कश्यप ने भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माकपा से विवेक कश्यप ने भरा नामांकन
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की ओर से नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से माकपा प्रत्याशी विवेक कश्यप ने भी बुधवार को नामांकन भरा। माकपा प्रत्याशी सैकड़ों समर्थकों और ढोल-नगाड़ों के साथ रामपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर माकपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ पुराने बस अड्डे से बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
दोपहर बाद करीब 3:58 बजे माकपा प्रत्याशी विवेक कश्यप ने अपना नामांकन पत्र सहायक निर्वाचान अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल को सौंपा। इसके साथ ही माकपा ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार को और तेज कर दिया है। विवेक कश्यप ने कहा कि रामपुर विस के पिछड़े क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही वह गरीबी की मार झेल रहे लोगों के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान राज्य सचिव सीपीआईएम डॉ. ओंकार शाद, बिहारी सेवगी, प्रेम गौतम, देवकी नंद, जिप सदस्य दलीप कायथ, बीडीसी सदस्य नारायण खन्ना, तुला राम शर्मा, दिनेश मेहता, प्रेम कायथ, हितेश हस्टा, राजीव चौहान, दयाल, खेम मेहता, चेत राम, साधु राम, राजेंद्र मेहता, रतन, जगदीश, कौशल्या, अनिता, प्रोमिला, ममता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।