फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   फ्लैग- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को सांसद के वायरल आडियो ने मचाई खलबली

फ्लैग- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को सांसद के वायरल आडियो ने मचाई खलबली

Wed, 09 Aug 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को सांसद के वायरल आडियो ने मचाई खलबली
‘हमारे साथ रहोगे या नकवी के साथ’
विज्ञापन

रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में वोट देने के लिए सांसद डा. नैपाल सिंह द्वारा एक जिला पंचायत सदस्य को किए गए फोन की रिकार्डिंग का आडियो वायरल होने के बाद भाजपाइयों में एक बार फिर गुटबाजी हावी हो गई है। सांसद डा. नैपाल सिंह इस आडियो में सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री नकवी का नाम लेकर कह रहे हैं कि हमारे साथ रहोगे या फिर नकवी के साथ। सांसद ने अपना प्रत्याशी लालसिंह को बनाए जाना बताया है, जबकि नकवी अपने प्रत्याशी की घोषणा 14 अगस्त को दिल्ली में करेंगे। वहीं भाजपा की ओर से अभी तक किसी को प्रत्याशी घोषित किए जाने का निर्णय नहीं हुआ है।

जिले में सांसद डा. नैपाल सिंह और केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण एवं संसदीय कार्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मुख्तार अब्बास नकवी के बीच गुटबाजी चली आ रही है। बीच में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के आगमन पर गुटबाजी खत्म होने की बात कही गई थी, लेकिन मंगलवार को सांसद डा. नैपाल सिंह द्वारा भाजपा के जिपं सदस्य सोनू के पास आए फोन ने गुटबाजी फिर उजागर कर दी है। सोनू को किए गए सांसद के फोन काल की रिकार्डिंग के वायरल होने के बाद मुख्तार अब्बास नकवी खेमे के लोगों में गुस्सा भरा है। सांसद आडियो रिकार्डिंग में साफ कह रहे हैं कि लाल सिंह हमारा प्रत्याशी होगा, बताओ तुम हमारे साथ रहोगे या नकवी के साथ। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा जाएगा। सांसद के फोन काल की रिकार्डिंग मंगलवार को पूरे दिन भाजपाइयों और जिला पंचायत सदस्यों के मोबाइल पर छाई रही। उधर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 14 अगस्त को दिल्ली में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले 25 सदस्यों की बैठक बुलाई है। इसी बैठक में प्रत्याशी तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed