{"_id":"5954013a4f1c1b6a778b46ec","slug":"171498677562-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रबंधक और अवर अभियंताओं को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रबंधक और अवर अभियंताओं को नोटिस जारी
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियोजना प्रबंधक और अवर अभियंताओं को नोटिस जारी
रामपुर। सीएंडडीएस की यूनिट 54 में ठेकेदारों के हंगामे, तोडफ़ोड़ और मारपीट के बाद अब जीएम ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए जीएम ने परियोजना प्रबंधक और सभी अवर अभियंताओं को नोटिस जारी कर दिए हैं।
सिविल लाइंस आदर्श कालोनी स्थित सीएंडडीएस की यूनिट 54 में शनिवार को जमकर बवाल हुआ था। दरअसल, यूनिट के ही एक अधिकारी और ठेकेदार के बीच गलत तरीके से धन निकालने को लेकर सांठगांठ हो गई थी। किन्तु, अवर अभियंताओं को कागजों पर हस्ताक्षर करने से साफ इंकार कर दिया था। तमाम दबाव के बाद भी अवर अभियंता हस्ताक्षर करने को राजी नहीं हुए, जिससे ठेकेदार भड़क गए और जमकर बवाल हुआ। ठेकेदारों ने जेई पर रिवाल्वर तान दी और मारपीट की। दफ्तर में तोडफ़ोड़ भी कर दी। इसको लेकर उच्चाधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए, जिस पर महाप्रबंधक एमके निरंजन ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बुधवार को परियोजना प्रबंधक और सभी अवर अभियंताओं को तलब किया था, लेकिन खराब स्वास्थ्य और जान को खतरा बताते हुए अवर अभियंता नहीं आए। इस पर जीएम ने परियोजना प्रबंधक आरबी सिंह, अवर अभियंता सुशील कुमार, अश्वनी कुमार, कुलदीप सिंह, मनिंदर सिंह, जय कुमार और गुलाम अख्तर को नोटिस जारी कर दिए। साथ ही ठेकेदार को भी तलब किया है। उन्होंने तत्काल जवाब देने के निर्देश दिए हैं। उधर, सीएंडडीएस के डायरेक्टर आरके मित्तल ने जीएम से पूरे मामले की जानकारी मांगी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जीएम एमके निरंजन ने बताया कि जांच में इंजीनियर से लेकर ठेकेदार तक जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।