फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   17 persons found dengue positive

रामपुर में तिहरा शतक पूरा कर गया डेंगू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
17 persons found dengue positive
रामपुर। जिले में डेंगू अपना तिहरा शतक पूरा कर गया। सोमवार को डेंगू के रिकॉर्ड 17 मामले दर्ज किए गए। जिले में अब डेंगू के मामलों की कुल संख्या 302 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

नवंबर महीने की शुरुआत से ही डेंगू का प्रकोप थमने की बजाय बढ़ता गया है। रोजाना औसतन 10 मरीज डेंगू के पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार डेंगू संबंधित क्षेत्रों में 50 मीटर के दायरे में फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने की बात करता आया है, लेकिन रोजाना सामने आ रहे आंकड़े कुछ और ही स्थिति बयां कर रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज द्विवेदी ने बताया 35 लोगों की एलाइजा जांच की गई। जांच रिपोर्ट में 17 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले रविवार को 12 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें एक मुरादाबाद के मूंढापांडे का भी शामिल था। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी गिनती नहीं लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed