{"_id":"60abe0118ebc3ea39d188f37","slug":"17-persons-arrested-rampur-news-mbd3899794167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लघंन कर स्नूकर खेल रहे 17 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लघंन कर स्नूकर खेल रहे 17 गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन कर स्नूकर खेलने के मामले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की ओर से लॉकडाउन लागू किया गया है। मकसद है कि किसी तरह से कोरोना की चेन को तोड़ा जाए। इसके बाद भी कुछ लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे। बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं या सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर रहे हैं। यहां तक कि क्लब में समूह में जुटकर स्नूकर तथा अन्य खेलों में भी हिस्सा ले रहे हैं।
ऐसी ही जानकारी पर रविवार की रात कोतवाली पुलिस इम्प्रेशन क्लब में पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक क्लब में निर्धारित दूरी और मास्क की अनदेखी करके स्नूकर खेला जा रहा था। कोतवाल तेजवीर सिंह ने बताया कि मौके से निशांत रस्तोगी, फैजी, हिमांशु रस्तोगी, हर्ष रस्तोगी, शिवम रस्तोगी, प्रिंस रस्तोगी, अभिषेक रस्तोगी, शिवांश मदान, आकिब, अरुण, रूमान, रिजवान, कुनाल रस्तोगी, शरीफ, जुबैर, मुनाजिर और रियासत को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।