{"_id":"59e626644f1c1bca678b63a8","slug":"161508255332-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन खूब बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन खूब बिके
Updated Tue, 17 Oct 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
दिवाली से दो दिन पूर्व रामपुर में धनतेरस के मौके पर मंगलवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। सोने-चांदी के आभूषणों, बर्तनों की खूब बिक्री हुई। करोड़ों का कारोबार होने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। दिवाली को लेकर लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, बर्तनों और पटाखों की खरीदारी भी की। हालांकि कुछ व्यापारियों को जीएसटी के चलते इस दिवाली पर खास फायदा नहीं हुआ। लोगों ने घर की जरूरत के अनुसार कई तरह के बर्तनों की खरीदारी की।
रामपुर बाजार में सुबह से ही लोगों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया। शहर के अधिकतर व्यापारियों की दुकानों में खरीदारों का जमावड़ा लगा रहा। धनतेरस पर ज्वेलर की दुकानों में काफी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी की। केंद्र सरकार ने बिना पैन कार्ड दो लाख रुपये तक का सोना बेचने की राहत दी है, जिसके चलते इन व्यापारियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। जीएसटी के चलते कई इलेक्ट्रॉनिक और दिवाली का सजावटी सामान बेचने वालों पर काफी असर पड़ा।
सोने-चांदी के आभूषण खूब बिके
रामपुर में ज्वेलर मनोज सोनी और राहुल सोनी ने बताया कि बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष लोगों ने सोने और चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी की। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष नोटबंदी के चलते उनको नुकसान झेलना पड़ा था। लेकिन इस बार कारोबार में चमक आई है।
विज्ञापन
जीएसटी से हुआ नुकसान
व्यापारी राजेंद्र ने बताया कि जीएसटी के चलते कई उत्पाद महंगे होने से लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने में अधिक रुचि नहीं दिखा रहे। ऐसे में उनको नुकसान उठाना पड़ रहा है।