फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेगा कपड़ा बाजार

जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेगा कपड़ा बाजार

Tue, 11 Jul 2017 01:12 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेगा कपड़ा बाजार
जीएसटी के विरोध मेें आज बंद रहगा कपड़ा बाजार
विज्ञापन

रामपुर। कपड़े पर जीएसटी लगाए जाने के खिलाफ जिले भर के कपड़ा व्यापारी मंगलवार को अपनी दुकानों को बंद रखेंगे। कपड़ा व्यावसाय को बंद रखने की घोषणा का व्यापार मंडल ने भी समर्थन किया है। कहा कि कपड़ा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान को पूरी तरह बंद रखें।

जीएसटी लागू हो चुका हैं। इसका विरोध व्यापार मंडल कर रहा है। पिछले दिनों इसके विरोध में भारत बंद का भी आह्वान किया गया था। कपड़े पर जीएसटी लागू करने के विरोध में कपड़ा व्यापारी उतर आएं हैं। उन्होंने भी मंगलवार को बंदी का आह्वान किया है। कपड़ा व्यापार कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष मोहन कपूर ने कपड़े पर जीएसटी लागू किए जाने का विरोध किया। कहा कि जीएसटी लागू होने से कपड़ा व्यावसाय तो पूरी तरह बंद हो जाएगा। कहा कि जीएसटी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार को सभी कपड़ा व्यापारी दुकानों को बंद रखेंगे। इस मौके पर सचिव इमरान सलीम, अनुज अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, अतुल गुप्ता, बिल्लू शमसी मौजूद रहे। दूसरी ओर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कपड़ा व्यापारियों के आंदोलन का समर्थन किया। इस ादौरान कपड़ा व्यावसाय के समर्थन में मंगलवार को ज्ञापन देने का फैसला लिया गया। इस मौके पर शा हिद शमसी, शोएब मोहम्मद, इमरान सलीम, शाकेब अहमद, अरविंद गुप्ता, बिलाल शमसी, आरिश, मंजीत, विजय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed