{"_id":"5cf16cfcbdec22070518e136","slug":"155932599418-rampur-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी दूर करने के हों उपाए: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी दूर करने के हों उपाए: आजम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां ने कहा है कि देश में बेरोजगारी दूर करने के उपाय होने चाहिए। क्योंकि बेरोजगारी बहुत बढ़ गई है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। डिग्रियों का कोई मतलब नहीं रह गया है। काम खत्म हो गया है। युवाओं को रोजगार मिलेगा तभी तरक्की का रास्ता साफ होगा। युवा पढ़-लिखकर क्या करेंगे जब उनको उनकी योग्यता के हिसाब से रोजगार नहीं मिलेगा। रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
मॉब लींचिंग (भीड़ की हिंसा) के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका अंदेशा तो पहले से था। ऐसी घटनाएं और बढ़ेंगी। सरकार को रोकना चाहिए। आजम खां ने कहा कि देश के एक वर्ग के लोगों में मायूसी है, डर है, खौफ है। यह दूर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना अब तक अच्छा गुजरा है। ईद अच्छी हो, दिवाली अच्छी गुजरे यही कामना है। सब लोग मिलजुलकर रहें। इससे पहले आजम खां ने रामजान माह के आखिरी जुमे पर नमाज अदा की।