फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   जौहर यूनिवर्सिटी सेस मामले में सरकार ने तलब की रिपोर्ट

जौहर यूनिवर्सिटी सेस मामले में सरकार ने तलब की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी सेस मामले में सरकार ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
रामपुर। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में बनी इमारतों पर सेस के कम आकलन को लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों से रिपोर्ट तलब कर ली है। उन्होंने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा और श्रम विभाग से सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा है, ताकि इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा सके।
भारतीय जनता पार्टी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक आकाश सक्सेना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि जौहर विश्वविद्यालय के निर्माणधीन भवनों पर अधिकारियों की मिली भगत के चलते 2015 में निर्धारित 20 करोड़ रुपये सेस को कम आकलन कर 1.37 करोड़ रुपये कर राजस्व को हानि पहुंचाई जा रही है। कहा कि पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने विश्वविद्यालय परिसर में बड़े बड़े भवनों का निर्माण व2015 तक करवाया था। इसकी लागत दो हजार करोड़ रुपये है। इस प्रकार संपूर्ण कार्य की लागत से एक प्रतिशत उपकरण के अनुसार बीस करोड़ रुपये का सेस जमा होना चाहिए। शासन द्वारा 2015 में इस बावत नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन, इसके बाद भी सेस जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन

पूरे मामला सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एवं प्रमुख सचिव श्रम विभाग से इस बावत रिपोर्ट तलब की है। सात दिन के भीतर यह रिपोर्ट देने को कहा है। आकाश सक्सेना ने बताया कि नियमानुसार यदि कोई सेस निर्धारित समय से जमा नहीं करता है, तो निर्धारित सेस पर दण्ड के रुप में एक प्रतिशत अतिरिक्त कर लगेगा, जो कि जौहर विश्वविद्यालय से वसूला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed