{"_id":"5ced7987bdec22076357b4c6","slug":"15590670631-rampur-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीतपुर में बिना अनुमति के चलता मिला अस्पताल, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीतपुर में बिना अनुमति के चलता मिला अस्पताल, सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अजीतपुर में एक अस्पताल बिना अनुमति के चलता मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में दे दी है।
जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि अजीतपुर में एक घर में बिना अनुमति के अस्पताल चलाया जा रहा है। सोमवार की रात एक डिलीवरी को लेकर यहां हंगामा भी हुआ था। इस मामले की जानकारी सिटी मजिस्ट्रेट को मिली थी। उन्होंने सीएमओ को इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची तो पता चला कि अस्पताल बिना किसी अनुमति के चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने की सूचना पर अस्तपाल के संचालक मौके से खिसक गए। एसीएमो डॉ. एमसी गर्ग के नेतृत्व में गई टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी गई है।