{"_id":"5ced7983bdec22071b38b09d","slug":"1559067059335-rampur-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 प्राइमरी स्कूल इंग्लिश मीडियम में होंगे परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 प्राइमरी स्कूल इंग्लिश मीडियम में होंगे परिवर्तित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। जिले के 35 परिषदीय स्कूल और इंग्लिश मीडियम में परिवर्तित होंगे। यहां पढ़ाई से लेकर प्रार्थना तक सारे काम अंग्रेजी में होंगे। ऐसे में इन स्कूलों में शिक्षकों के चयन की भी प्रक्रिया शुरु हो गई है। बीएसए ने चार जून तक आवेदन मांगे गए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में संचालित स्कूलों को धीरे धीरे परिवर्तित किया जा रहा है। स्कूलों पढ़ाई का तरीका भी बदल रहा है। पहले विभाग में अंग्रेजी को महत्व नहीं दिया जाता था। कक्षा छह से एबीसीडी पढ़ाई जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। निजी स्कूलों की शिक्षा और अंग्रेजी के चलन ने बेसिक शिक्षा विभाग को भी बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। अब परिषदीय स्कूलों में भी शुरू से ही अंग्रेजी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही अब स्कूलों को हिंदी से अंग्रेजी माध्यम में बदला जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस सत्र में 35 स्कूलों को अपग्रेड करने का लक्ष्य तय किया है। हर ब्लॉक से पांच पांच स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम बनाया जाएगा। इसके साथ ही इस बार नगर क्षेत्र के स्कूलों को भी शामिल किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने इन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है। उन्होंने शिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। चार जून को शाम पांच बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं, लेकिन 29334 में भर्ती हुए शिक्षक आवेदन नहीं कर सकेंगे।