{"_id":"5ced797abdec22078a1fd402","slug":"15590670507-rampur-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग और ध्यान से नियंत्रित होगा मधुमेह और कैंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग और ध्यान से नियंत्रित होगा मधुमेह और कैंसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। एनएचएम के अंतर्गत पांच दिवसीय गैर संचारी रोग नियंत्रण के लिए आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण चल रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन समुदाय में स्वास्थ्य प्रोत्साहन, गैर संचारी रोग के कारक, मुंह का कैंसर और उसकी जांच, धूम्रपान, तंबाकू और शराब के सेवन के सेवन से नुकसान और बचाव, स्वस्थ आहार एवं शारीरिक गतिविधियों का प्रोत्साहन, अत्यधिक वजन, मोटापा और योगा-ध्यान के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान गैर संचारी रोग नियंत्रण प्रशिक्षक डॉ. कुलदीप सिंह चौहान ने आशा कार्यकर्ताओं को योग और ध्यान की जानकारी और प्रशिक्षण देते हुए कहा कि समुदाय में योग व्यायाम करने का एक लोकप्रिय तरीका है जो आसनों, सांस लेने की प्रक्रिया तथा आध्यात्मिक ध्यान लगाने जैसी प्रक्रियाओं पर आधारित है। कहा कि योग से अनेक लाभ है, शरीर में संतुलन व लचीलापन लाने, रक्त संचार बढ़ाने, मांसपेशियों में ताकत, सांस लेने में प्रभावी बनाने एवं रीढ़ की हड्डी, कमर से नीचे दर्द को दूर करता है। डॉ. ओमकार ने कहा कि योग से मधुमेह, बीपी और जीवन शैली से संबंधित रोगों पर नियंत्रण रहता है वहीं मानसिक तनाव पर नियंत्रण होता है। सईद अहमद ने मुँह के कैंसर की पहचान का प्रशिक्षण दिया। एनएचएम के डीसीपीएम प्रभात कुमार ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉक में कुल 30 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर संचालित होने जा रहे हैं जिसमे गैर संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए 198 आशाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।