{"_id":"5ced786abdec2207826de4ce","slug":"155906677818-rampur-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षित कालेज की छात्रा ने टॉप किया विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षित कालेज की छात्रा ने टॉप किया विश्वविद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। दीक्षित कालेज ऑफ हायर एजुकेशन की छात्रा आस्था गंगवार ने बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने सिर्फ अपने कालेज में ही नहीं बल्कि पूरे विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। छात्रा के इस प्रदर्शन से अभिभावक एवं कालेज स्टाफ बेहद खुश है।
इन दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किए जा रहे हैं। बीए प्रथम वर्ष का भी रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें मिलक के ग्राम सिलईबड़ा निवासी आस्था गंगवार ने 80.75 फीसद अंक हासिल किए हैं। आस्था को 400 में से 323 अंक प्राप्त हुए हैं। इसके साथ ही आस्था ने सिर्फ अपने कालेज और रामपुर जनपद बल्कि पूूरे रुहेलखंड क्षेत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। उसकी इस सफलता से पिता प्रेमशंकर गंगवार बेहद खुश हैं। कालेज निदेशक विवेक दीक्षित समेत समस्त स्टाफ की ओर से भी छात्रा को शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही घोषणा करते हुए कहा कि छात्रा को महाविद्यालय में पुरस्कृत किया जाएगा, लेकिन इसके लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।