फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   भक्त की हर पल रक्षा करते हैं भगवान : भैया लाल शुक्ला

भक्त की हर पल रक्षा करते हैं भगवान : भैया लाल शुक्ला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
भक्त की हर पल रक्षा करते हैं भगवान : भैया लाल शुक्ला

विज्ञापन
रामपुर। श्रीमद्भागवत कथा में निस्वार्थ भक्ति के लिए प्रेरित किया गया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान हर पल भक्त की रक्षा करते हैं। कथा व्यास ने महाभारत के विभिन्न प्रसंगों के साथ ही शिव विवाह प्रसंग का भी वर्णन किया। सिविल लाइंस स्थित आदर्श धर्मशाला में चल रही श्रीमद भागवत कथा में नैमिषारण्य तीर्थ से आए कथा व्यास भैया लाल शुक्ला ने तीसरे दिन भक्त और भगवान के रिश्तों को बताया। कहा कि निस्वार्थ भाव से भक्ति करने वाले को भगवान कभी दुखी नहीं होने देते। भगवान हर पल भक्त की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि द्रौपदी को चीरहरण से बचाने और युद्ध में अर्जुन का मार्गदर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण ने भक्त और धर्म दोनों की रक्षा की। सुभद्रा के गर्भ को ब्रह्मास्त्र से बचाया। इसके बाद कथा व्यास ने शिव विवाह प्रसंग को सुनाया। इस अवसर पर अलका श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, सुरभि, सीताराम शर्मा, नरेश शर्मा, संजीव गौतम, राधेश्याम, रवि शर्मा, हरिओम शरण अग्रवाल, सुमन शर्मा, मुन्नी शर्मा, संतोष गुप्ता, रूचि, सुधीर, रामबाबू गुप्ता, अंकित, वीरेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, सूर्यप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed