फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   यूनानी अस्पताल के मामले में सीएंडडीएस के अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

यूनानी अस्पताल के मामले में सीएंडडीएस के अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
यूनानी अस्पताल के मामले में सीएंडडीएस के अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
रामपुर। यूनानी अस्पताल वाले मामले में भी सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस बावत जिलाधिकारी ने शासन को लिखा है। उन्होंने कहा कि सीएंडडीएस के अफसरों ने मरम्मत के लिए भवन लिया था, लेकिन इसके बाद अस्पताल को हस्तांतरित नहीं किया गया। ऐसे में अफसरों की लापरवाही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

किला पूर्वी गेट पर यूनानी अस्पताल का भवन है। यह काफी खराब हो गया था। जर्जर होने की वजह से भवन की मरम्मत कराई गई। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय 2016 में मरम्मत का यह काम सीएंडडीएस की यूनिट 30 ने किया था, लेकिन इसके बाद भवन को वापस यूनानी अस्पताल को नहीं दिया गया। मदरसा आलिया के इस भवन में रामपुर पब्लिक स्कूल शुरू हो गया था। इसके बाद भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना हनी ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की थी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद बुधवार को अस्पताल का भवन खाली करा लिया गया।इस मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए थे। जांच में सामने आया कि सीएंडडीएस एक कार्यदायी संस्था है। यूनानी अस्पताल की ओर से भवन मरम्मत के लिए सीएंडडीएस को दिया गया था, लेकिन इसके बाद सीएंडडीएस के अधिकारियों ने भवन अस्पताल को हस्तांतरित नहीं किया। इसमें सीधे तौर पर सीएंडडीएस के तत्कालीन अधिकारी जिम्मेदार हैं। जिलाधिकारी जिम्मेदारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed