{"_id":"5c0ac887bdec2241b62885a4","slug":"151544210567-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से देंगे दिव्यांगों को योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से देंगे दिव्यांगों को योजनाओं की जानकारी
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए अब नुक्कड़ नाटक का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए बरेली की एक संस्था को चयनित किया गया है। जिले में चार दिन तक विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।
सरकार की ओर से दिव्यांगजनों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें पेंशन से लेकर सहायक उपकरणों और अन्य उपकरणों का वितरण और विवाह तक में अनुदान धनराशि दिए जाने की योजना शामिल है। इसके साथ ही शिक्षा से लेकर रोजगार तक में दिव्यांगजनों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चल रही हैं लेकिन, जानकारी और जागरूकता के अभाव में सभी दिव्यांग इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जिस पर जिले में शुक्रवार से अभियान चलाकर ब्लॉक वार नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर दिव्यांगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए शासन ने बरेली की एक सोसायटी को नामित किया है। जिले में शुक्रवार को पंजाबनगर से नुक्कड़ नाटक की शुरुआत की। इसके बाद आठ दिसंबर को पटवाई और गोशमपुर खिरका, नौ दिसंबर को धमोरा और रठौंडा और 10 दिसंबर को रूस्तमनगर छपर्रा और समौदिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीरकण अधिकारी रितिक वर्मा ने बताया कि प्रचार-प्रसार के लिए श्रीमंत एपिक थियेटर नुक्कड़ विंग्स सोसायटी का चयन किया गया है। जिसने शुक्रवार से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।