{"_id":"5be9d43ebdec22696a3ae6dd","slug":"151542050878-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में उर्दू गेट से टकराई स्कूल बस, बैरियर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में उर्दू गेट से टकराई स्कूल बस, बैरियर टूटा
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। स्वार रोड कम हाइट वाले उर्दू गेट से स्कूल टकरा गई। कोहरे में हुए इस हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। पूर्व मंत्री हाजी निसार हुसैन के पुत्र मुस्तफा हुसैन ने बताया कि सुबह घना कोहरा होने के कारण एक स्कूली बस स्वार की ओर जा रही थी। तभी वह उर्दू गेट के पास लगे भारी लोहे के बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई क्विंटल वजन का लोहे का बैरियर भी टूट कर नीचे गिर गया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने बस ड्राइवर और लोगों को डरा धमका कर भगा दिया और मामले को रफा दफा कर दिया, जो बहुत ही चिंता का विषय है। कई क्विंटल वजन वाले लोहे के बैरियर को बाद में मशीन के द्वारा एक साइड में खड़ा कर दिया गया है। पूर्व मंत्री पुत्र मुस्तफा हुसैन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए मांग की है कि तत्काल स्वार- बाजपुर रोड स्थित कम हाइट वाले उर्दू गेट को हटवाया जाए। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।