फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कर्जमाफी के लिए 12 हजार किसानों ने उपलब्ध नहीं कराया आधार नंबर

कर्जमाफी के लिए 12 हजार किसानों ने उपलब्ध नहीं कराया आधार नंबर

Fri, 07 Sep 2018 01:11 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी के लिए 12 हजार किसानों ने उपलब्ध नहीं कराया आधार नंबर
रामपुर। जिले में 12 हजार किसानों ने कर्जमाफी के लिए आधार नंबर उपलब्ध नहीं कराया है। जबकि विभाग की ओर से आधार नंबर उपलब्ध कराने के लिए कई बार किसानों के पास सूचना भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कर्जमाफी योजना के तहत जिले में करीब 65 हजार किसानों का कर्जमाफ किया जा चुका है। जिनमें एनपीए और शिकायत दोनों श्रेणी के किसान शामिल हैं, लेकिन योजना शुरू होने से लेकर अब तक जिले के करीब 12 हजार किसान ऐसे हैं जिनका कर्जमाफ किया जाना चुनौती बन गया है। जिनमें करीब साढ़े आठ हजार किसान एनपीए श्रेणी के हैं, यानि इन किसानों की कर्जमाफी के लिए लिस्ट बैंकों के माध्यम से आई थी। वहीं करीब साढ़े तीन हजार किसान ऐसे हैं जिन्होंने कर्जमाफी के लिए खुद को पात्र बताते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन इन सभी किसानों से विभाग लगातार उनके आधार नंबर मांग रहा है, जो कि यह किसान उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। जिससे कुछ गड़बड़ी की आशंका के कारण कर्जमाफी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। क्योंकि सरकार के साफ निर्देश हैं कि बिना आधार नंबर के योजना का लाभ न दिया जाए। क्योंकि अधिकतर किसानों के एक से अधिक बैंकों से लोन हैं। ऐसे में आधार नंबर का प्रयोग कर किसान सिर्फ एक बैंक का ऋण ही माफ करा सकता है, लेकिन आधार का प्रयोग न होने पर कितने भी बैंकों का ऋण माफ करा सकता है। इतना ही नहीं आधार नंबर न देने पर किसान एक लाख से अधिक ऋण होने पर दो या इससे अधिक बार आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

----------------------------
जिले में हजारों किसानों ने आधार नंबर उपलब्ध नहीं कराया है। कर्जमाफी योजना का लाभ दिए जाने के लिए किसान द्वारा आधार नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। ऐसे किसानों को कई बार बैंक, तहसील प्रशासन और विभागीय स्तर से आधार नंबर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। - चंद्रगुप्त सागर, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed