फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मिशन एडमिशन: परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

मिशन एडमिशन: परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

Wed, 18 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
रामपुर। राजकीय रजा डिग्री कालेज में परास्नातक कक्षाओं में प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि कुछ विषयों में अभी कम प्रवेश हुए हैं लेकिन, प्रवेश के लिए अभी काफी समय शेष है। वहीं स्नातक में प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया को ब्रेक लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में प्रवेश इस बार छात्र-छात्राओं ही नहीं बल्कि कालेज प्रशासन से लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तक के लिए काफी मुश्किल हो गया है। शुरुआत में पेचीदगी भरी प्रक्रिया के कारण प्रवेश की रफ्तार सुस्त रही, जिस कारण विवि प्रशासन को एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार पंजीकरण से लेकर आवेदन तक के लिए अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी। राजकीय रजा डिग्री कालेज की बात की जाए तो यहां पर स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया पर ब्रेक लगा हुआ है। जिसकी वजह विवि प्रशासन की ओर से प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथियों को बढ़ाना है। परास्नातक कक्षाओं में सबसे अधिक मारामारी एमकॉम में है। एमकॉम में 80 में से सिर्फ 9 सीट ही सोमवार शाम तक रिक्त थीं। शेष सीटों पर प्रवेश हो चुका है। जबकि अन्य विषयों की बात की जाए तो अंग्रेजी साहित्य में 41, अर्थशास्त्र में 50, भूगोल में 58, हिन्दी साहित्य में 50, इतिहास में 33, राजनीति शास्त्र में 42, उूर्द में 27 सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed