{"_id":"6245f29cb7d1e11bc37c3f24","slug":"143-wheat-purchasing-center-recomended-rampur-news-mbd423251318","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 143 क्रय केंद्रों को मंजूरी, नैफेड के 21 क्रय केंद्र हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 143 क्रय केंद्रों को मंजूरी, नैफेड के 21 क्रय केंद्र हटाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर 143 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 72 क्रय केंद्र स्थापित हो चुके हैं जबकि शेष 71 क्रय 48 घंटे में स्थापित हो जाएंगे, इन केंद्रों की जियो टैगिंग व अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। वहीं प्रशासन ने पूर्व में स्थापित 93 क्रय केंद्रों में से नैफेड के 21 क्रय केंद्र समाप्त कर दिए हैं। जबकि गेहूं खरीद के लिए चार लाख बोरे उपलब्ध हो गए हैं और 20 लाख बोरे कोलकाता से और मंगाए गए हैं।
सरकार ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये घोषित किया है। सरकारी दर पर गेहूं की खरीदारी करने के लिए जिले में 143 क्रय केंद्रों को मंजूरी देते हुए 72 क्रय केंद्र गुरुवार तक स्थापित कर दिए गए हैं। जिले में गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है, जिसमें नौ सौ से अधिक किसान पंजीकरण करा चुके हैं।
जिला विपणन अधिकारी अनुपम कुमार निगम ने बताया कि जिले में 143 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से गुरुवार तक 72 क्रय केंद्र स्थापित हो गए हैँ और 71 क्रय केंद्र शनिवार तक स्थापित हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि खरीद में गड़बड़ी रोकने के लिए बिचौलियों को केंद्रों से दूर रखा जाएगा। जमीन का गलत ब्यौरा दर्शाकर पंजीकरण कराने और अपने नाम बिचौलियों का गेहूं तौलवाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट कराई जाएगी। इसके लिए अचानक केंद्रों पर छापे मारे जाएंगे। जिले को इस बार एक लाख 57 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है।