{"_id":"de48db63f3d265e38e4047f412b8ed99","slug":"1397-candidate-in-first-faje-of-panchayat-chunav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1397 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1397 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए 1397 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। शाहबाद और चमरौवा ब्लाक में होने वाले चुनाव से पहले नौ बीडीसी सदस्यों को निर्विरोध रूप से चुना जा चुका है। पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद में जिला पंचायत के 12 वार्डों और क्षेत्र पंचायत के 277 वार्डों में नौ अक्तूबर को मतदान होना है।
मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी ने अपना प्रचार प्रसार भी तेज कर दिया है। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रचार तेज कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक पहले चरण में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए कुल 1406 उम्मीदवारों के पर्चे वैद्य पाए गए थे।
बीडीसी के नौ प्रत्याशी निर्विरोध रूप से चुने गये हैं। अब 1397 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक शाहबाद एवं चमरौवा में कुल 204 प्रत्याशी बचे हैं। ब्लाक शाहबाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 691 प्रत्याशियों की उम्मीदवारी वैध पाया गया, जिसमें छह प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये।
विज्ञापन
विकास खंड चमरौवा में कुल 611 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उम्मीदवारी को वैध पाया गया, जिसमें तीन निर्विरोध चुने गये। नौ अक्तूबर को दोनों ब्लाकों के 1397 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।