फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   1350 vehicals will used in election

विधानसभा चुनाव के लिए जिले में अधिग्रहित होंगे 1350 वाहन, 1200 को किया अधिग्रहित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
1350 vehicals will used in election
रामपुर। संभागीय परिवहन विभाग ने विधानसभा चुनाव के लिए 1350 वाहनों को अधिग्रहण करेगा। इसमें प्राइवेट और स्कूली बसों के साथ कारों के अधिग्रहण के लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे हैं। निजी वाहन स्वामियों को चुनाव में अपने वाहन चालक समेत प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। इस दौरान शुक्रवार तक करीब 1200 वाहनों को अधिग्रहण किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। जिसमें मतदान कर्मियों के अलावा सुरक्षा बल के लिए भी वाहनों की जरुरत पड़ेगी। प्रशासन के पास इतने वाहन नहीं है। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से 1350 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे हैं। जिसमें स्कूली और प्राइवेट बस के साथ कार शामिल है। आरटीओ की ओर से सभी नोटिस संबंधित थानों को उपलब्ध कराए गए हैं। थानों की पुलिस अपने क्षेत्र के वाहन स्वामियों को ये नोटिस रिसीव करा रही है।
विज्ञापन

यात्रीकर अधिकारी अनीता वर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में 600 बस और 750 कार की मांग जिला निर्वाचन कार्यालय ने की है। जिनकी आवश्यकता पुलिस एवं निर्वाचन कार्यालय को होगी। इस संबंध में वाहन स्वामियों को वाहनों के अधिग्रहण नोटिस भेजे गए हैं। इस दौरान 1200 वाहनों को अधिग्रहण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed