फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ब्रेल लिपि बैलेट शीट से मतदान करेंगे दृष्टिबाधित मतदाता

ब्रेल लिपि बैलेट शीट से मतदान करेंगे दृष्टिबाधित मतदाता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
ब्रेल लिपि बैलेट शीट से मतदान करेंगे दृष्टिबाधित मतदाता

विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव में दृष्टिबाधित मतदाता बैलेटशीट से मतदान करेंगे। इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग के निर्देश मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से दृष्टिबाधित मतदाताओं की पहचान शुरु कर दी है। यह काम तेजी से किया जा रहा है।

निर्वाचन आयोग की मंशा है कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। इसके लिए बूथों पर मतदाताओं को तमाम तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। बूथों पर पानी, बिजली, बैठने की व्यवस्था आदि इंतजाम किए जा रहे हैं। लेकिन, आयोग की तमाम व्यवस्थाओं के बाद भी बड़ी तादाद में दिव्यांग मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। खासकर, दृष्टिबाधित मतदाता। लिहाजा, निर्वाचन आयोग ने दृष्टिबाधित मतदाताओं की सुविधा के लिहाज से बूथों में ब्रेल लिपि बैलेट शीट का इंतजाम किया जा रहा है। इस बैलेट सीट में राजनैतिक दलों के चुनाव चिन्ह, प्रत्याशी का नाम आदि का पूरी जानकारी होगी, जिसके बाद दृष्टिबाधित मतदाता आसानी प्रत्याशी एवं उसके चिन्ह की पहचान कर सकेंगे। इसके बाद अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। आयोग की निर्देशों के अनुरूप जिले में दृष्टिबाधित मतदाताओं का चिन्हांकन शुरु हो गया है। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में करीब बारह हजार दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें से दृष्टिबाधित मतदाताओं को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है। यह काम होने के बाद संख्या के अनुसार बैलेट शीट मंगवाई जाएंगी, जिस पर दृष्टिबाधित मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed