{"_id":"5c212f14bdec2256a104e44e","slug":"131545678612-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की होली जलाकर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने की होली जलाकर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर गन्ने की होली जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पूर्ण कर्जमाफी, पेंशन समेत सात मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
संगठन की मासिक पंचायत आंबेडकर पार्क पर हुई। जिसमें वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का स्थायी हल नहीं कर रही है। अभी तक चीनी मिलों द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। इसके बाद किसानों ने हाईवे पर गन्ने की होली जलाई और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करने, बुजुर्ग किसान-मजदूरों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने, गरीब मजदूरों की बेटी की शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये का अनुदान दिए जाने, बिजली की बढ़ी दर वापस लेने, ब्याज मुक्त ऋण दिए जाने आदि की मांग शामिल की गईं। ज्ञापन पर मोहम्मद आसिम रजा, रामबहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगतार सिंह, डा. राजकुमार शर्मा, राशिद, फैसल खां, शुएब अली, सुरेश कुमार शर्मा, हरताल सिंह यादव, अख्तर अली, भोगराज आदि के नाम शामिल हैं।