{"_id":"5be4895ebdec2265a10622b3","slug":"131541704030-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री शनिदेव मंदिर में मनाया गया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री शनिदेव मंदिर में मनाया गया स्थापना दिवस
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। श्री शनि देव मंदिर चौकी हजियानी में शिव शनि भक्त मंडल की ओर से देव-देवी प्रतिमाओं की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में मां सरस्वती, तिरुपति बालाजी, श्री राधा-कृष्ण जी, हनुमान जी, मां दुर्गा और शनिदेव जी का प्रात:काल स्नान कर श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधिवत पूजन किया और सर्व कल्याण भावना से हवन कर आहुति दी गईं। स्थापना दिवस पर हवन-पूजन के बाद दोपहर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद अन्नकूट व गोवर्धन स्थापना कर पूजन किया गया। इस दौरान मंडल प्रमुख जगदीश जेडी, दिनेश बरनवाल, राजू विरमानी, गौरव गुप्ता, शिव प्रसाद जौहरी, अन्नू, राजा बरनवाल, रमेश तुरैहा, रवि अग्रवाल,रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे।