फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   12thousand persons home quranteen

जिले में 12 हजार लोग हैं होम क्वारंटीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
12thousand persons home quranteen
रामपुर ।कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार काफी प्रयास कर रहा है।दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों का टीम द्वारा चेकअप किया जा रहा है। संक्रमण की आशंका होने पर उनको अस्पताल में क्वारंटीन किया है। बिना लक्ष्म वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। जिले में 12 हजार लोग ऐसे हैं जिनको होम क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे लोगों के घर जाकर टीम समय-समय पर लोगों को चेक कर रही है ताकि यह लोग उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर देश भर में 18 मई से लॉकडाउन4.0 शुरू हो गया है। जिसको लेकर शासन की ओर से इस लॉकडाउन का पालन कराने के आदेश दिए है। जिलेभर में अब तक 68 कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग लगातार दूसरे प्रदेशों से आए लोगों पर नजर बनाए रखे हैं। किसी भी व्यक्ति के बाहर से आने जानकारी जब टीम को मिलती है,तो टीम आननफानन में जाकर उसका चेकअप करती है। उसके बाद लक्षण के आधार पर या तो उसको अस्पताल में क्वारंटीन किया जाता है या फिर उसको घर में होम क्वारंटीन करने के आदेश दिए जाते हैं। अब तक के आंकड़ों पर नजर डाली जाए,तो स्वास्थ्य विभाग के अनुसार करीब 12 हजार जिले भर के लोग अपने घरों में होम क्वारंटीन है।इन लोगों को समय समय पर देखने के लिए टीमे निरीक्षण कर रही है जिससे पता चल सके,कि कोई उल्लंघन तो नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed