{"_id":"598a11404f1c1bb8208b46c9","slug":"121502220608-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी का बढ़ता जल स्तर बढ़ा रहा बैचेनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी का बढ़ता जल स्तर बढ़ा रहा बैचेनी
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसी का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा बैचेनी
क-रुक हो रही बारिश ने आम लोगों की बैचेनी को बढ़ा दिया है। मंगलवार को कोसी नदी में 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया,जिसके बाद नदी का जल स्तर फिर बढ़ने लगा। इस दौरान कई गांवो में पानी घुस गया। बढ़ता पानी लोगो की परेशानी बढ़ा रहा है।
उत्तराखंड की बारिश लगातार आम लोगों की बैचेनी बढ़ा रही है। उत्तराखंड दो दिन से रुक-रुक बारिश हो रही है, जिसके बाद रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला अभी जारी रहा। मंगलवार को 19998 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया था। जिसका असर कोसी नदी पर दिखने लगा है। बारिश के चलते कोसी नदी का जल स्तर इस वक्त 192.64 मीटर तक पहुंच गया है। जबकि खतरे का निशान 197.83 मीटर है। कोसी नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। नदी किनारे स्थित सैदनगर क्षेत्र के तमाम गांव के आसपास पानी भर गया। इसके अलावा स्वार, टांडा के साथ ही सदर क्षेत्र के तमाम गांवों के लोगों की बैचेनी बढ़ने लगी है। स्वार क्षेत्र के पसियापुरा गांव में चारो ओर से पानी पहुंच गया,जिसके बाद यहां के लोगों की परेशानी बढ़ गई। कोसी के अलावा पीलाखार नदी में भी हलचल बढ़ी है इस वक्त पीलाखार में 181.83 मीटर पानी चल रहा है यह नदी खतरे के निशाने से चार मीटर नीचे बह रही है। कोसी, पीलाखार के साथ ही रामगंगा नदी अभी शांत चल रही है। सैदनगर क्षेत्र के बजावाला, इमरता, रवन्ना, अहमदाबाद, प्रानपुर का मझरा, बिचपुरी गांव के पास तक आसपास तक पानी भर गया। पानी पहुंच गया। इसकेअलावा दलेलनगर, प्रानपुर का मझरा अलीगंज फैजगंज के लोगों की भी चिंता बढ़ गई है। यहां भी गांव के आसपास पानी आ जाने के बाद परेशानी हो रही है।