फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   120 illegally occupied houses in Bagicha Aamna were cleared.

Rampur News: बगीचा आमना के 120 अवैध कब्जे वाले मकान खाली कराए गए

Sat, 20 Jun 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
120 illegally occupied houses in Bagicha Aamna were cleared.
रामपुर। बगीचा आमना क्षेत्र में 120 मकानों पर किए गए अवैध कब्जे हटवा दिए गए। लगातार अल्टीमेटम के बाद भी घर खाली न करने पर शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने कार्रवाई की। नगर पालिका अधिकारियों ने सभी आवासों में ताले जड़ दिए।
विज्ञापन

बगीचा आमना में सरकार की ओर से वर्ष 2008-09 में 120 आवास बनाए गए थे, लेकिन हैंडओवर नहीं होने के कारण इनका आवंटन नहीं हो सका। तब से लोग इनमें अवैध रूप से रह रहे थे। 12 दिन पहले नगर पालिका ने मुनादी कराकर लोगों को मकान खाली करने के लिए कहा था, इसके बावजूद लोगों ने घर खाली नहीं किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट, नगर पालिका के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर 120 आवास खाली कराए गए। इसके बाद नगर पालिका ने सभी आवासों में ताले लगा दिए। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि आवासों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद आदेशों के अनुसार उनका आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मैदान में खड़े रहे ई-रिक्शा
रामपुर। बगीचा आमना के क्वार्टरों के पास ई-रिक्शा लाइन से खड़े रहे। लोग ई-रिक्शों में अपना सामान भरते नजर आए। कई लोगों ने अपना सामान मैदान में रख दिया और नई जगह तलाशने की चिंता में जुटे रहे। संवाद

0000
देर शाम तक इलाके में छा गया सन्नाटा
रामपुर। सभी 120 आवास खाली होने के बाद देर शाम तक इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। जहां रोज देर रात तक चहल-पहल रहती थी, वहां शांति छाई रही। संवाद
000
120 मकानों में लोग अवैध रूप से रह रहे थे। उन्हें कब्जा खाली करने का नोटिस दिया गया था। तय समय पर कब्जा नहीं हटाने पर पुलिस की मदद से सरकारी भवनों में रह रहे लोगों को हटा दिया गया। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed