फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   12 persons named

12 नामजद समेत व चालीस अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट 

Mon, 25 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 25 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
12 persons named
बाइकों पर गुस्सा उतारता पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
आलियागंज में रविवार को हुए बवाल के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम फंस गए हैं। पुलिस ने सलाम समेत चार को शांतिभंग व जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 12 लोगों को नामजद किया है, साथ ही 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज में रविवार कोे भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम को पुलिस ने जबरन उठा लिया था और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया, जिसके बाद आलियागंज में बवाल हो गया था। बवाल के बाद पुलिस सलाम को मेडिकल कराने के लिए मुरादाबाद ले गई और फिर पुलिस ने उनके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सलाम के साथ ही 12 लोगों को नामजद व चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ अजीमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने, बलवा करने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही सात क्रिमिनल ला एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में सलाम के साथ ही नामजद किए गए तीन अन्य साथी मोहम्मद अली, मोइनउद्दीन व नाजिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी एसपी तारिक मोहम्मद ने बताया कि सलाम को पहले शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उनके साथ ही अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सलाम समेत चार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed