{"_id":"5c40d4f9bdec22731a6bad5e","slug":"11547752697-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरती बनीं चैंपियन, पार्वती बनीं उप चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरती बनीं चैंपियन, पार्वती बनीं उप चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा समारोह की चैंपियन आरती बनीं जब कि पार्वती उपचैंपियन बनीं। इस दौरान प्रतिभागियों को खेल के महत्व के बारे में भी बताया गया।
फिजिकल कॉलेज के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने किया। छात्राओं ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। शॉटपुट में बुशरा प्रथम, शारदा, अमृता द्वितीय एवं अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो में बुशरा अव्वल रहीं, जबकि राक्सी द्वितीय एवं इकरा रईस तृतीय स्थान पर रहीं। आठ सौ मीटर दौड़ में आरती पहले, पार्वती दूसरे एवं कुसुम तीसरे स्थान रहीं। भाला प्रक्षेप में पार्वती प्रथम रहीं, जबकि बुशरा दूसरे मनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में पूनम ने पहला, खुशबू ने दूसरा एवं लवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1400 मीटर की रिले दौड़ आरती की टीम प्रथम रही। इस तरह आरती को चैंपियन एवं पार्वती को उपचैंपियन की ट्रॉफी दी गई। दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा के साथ ही साथ खेलकूद का भी हमारे जीवन में अहम स्थान है। लिहाजा, प्रत्येक छात्रा को प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. नागेन्द्र पाल, रजिया परवीन आदि उपस्थित रहीं।