{"_id":"5c212f06bdec22569632f637","slug":"11545678598-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की चादर के बीच बड़ी गलन, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की चादर के बीच बड़ी गलन, लोग बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोहरे की घनी चादर के बीच लोग हाड़ कंपाने वाली ठंड में बेहाल हैं। कोहरा लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ बढ़ रही गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो दोपहर तक कोहरे की चादर तनी रहती है। बेहाल कर रही ठंड के बीच मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई जा रही है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इस बार की सर्दी ने मैदानों में भी ठंड का ऐसा असर किया है कि पहाड़ पीछे छोड़ दिए हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है लेकिन, मैदानी इलाकों में ठंड ने लोगों को ठिठुरा कर रख दिया है। पिछले कुछ दिनों से घना कोहर छा रहा है, जिससे हादसे भी बढ़ गए हैं तो वहीं गलन में भी इजाफा हुआ है। घरों में बैठे हुए भी लोगों के हाथ-पैर ठंड से सुन्न हो रहे हैं। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका जताई गई है। ठंड, कोहरे के बीच लगातार यूवी इंडेक्स भी सेहत के प्रतिकूल हो रहा है। जिसने बुजुर्गों और बच्चों के साथ ही हृदय व सांस के रोगियों की मुश्किलें अधिक बढ़ा दी हैं। सोमवार को 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चलीं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई।