{"_id":"5be9d4cabdec22699d5ad7a0","slug":"11542051018-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलवार एनपीके उपलब्ध कराएगा सहकारिता विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलवार एनपीके उपलब्ध कराएगा सहकारिता विभाग
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। पैक्स समिति सचिवों व कर्मियों की हड़ताल के कारण किसानों को एनपीके उर्वरक की उपलब्धता में परेशानी हो रही है। जिस पर जिला सहकारी बैंक चेयरमैन देवकरन गंगवार ने सोमवार को इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ पीसीएफ गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एनपीके उर्वरक की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में पाई गई लेकिन, सहकारी समिति कर्मियों की हड़ताल के कारण समितियों पर प्रेषण नहीं हो पा रहा है। जिस पर मंगलवार को तहसीलवार किसानों की सुलभता के लिहाज से उर्वरक बिक्री की जाएगी। इसमें बिलासपुर में रठौंडा सहकारी संघ, केमरी सहकारी संघ, बिलासपुर सहकारी संघ और इफ्को बिक्री केंद्र बिलासपुर, शाहबाद क्षेत्र में इफ्को बिक्री केंद्र शाहबाद, पीसीएफ बिक्री केंद्र शाहबाद और बड़ा गांव किसान सेवा सहकारी समिति, सदर तहसील में पनवड़िया किसान सेवा सहकारी समिति, पनवड़िया सहकारी संघ, कोयला सहकारी संघ और पीसीएफ बिक्री केंद्र, टांडा व स्वार क्षेत्र में पीपलीनायक सहकारी संघ, पीपलीनायक किसान सेवा सहकारी संघ, लक्ष्मन नगला किसान सेवा सहकारी संघ, दढ़ियाल किसान सेवा सहकारी संघ, टांडा सहकारी संघ, इफ्को बिक्री केंद्र मिलक नरायनपुर पर एनपीके बिक्री की जाएगी।