फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अवकाश के बाद दफ्तर गुलजार, फरियादियों की रही कतार

अवकाश के बाद दफ्तर गुलजार, फरियादियों की रही कतार

Tue, 13 Nov 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अवकाश के बाद दफ्तर गुलजार, फरियादियों की रही कतार

विज्ञापन
रामपुर। दीपावली और भैयादूज के लंबे अवकाश के बाद सरकारी दफ्तर गुलजार हुए तो फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक के बाद एक अपनी-अपनी शिकायतों और समस्याओं को लेकर लोग अधिकारियों के पास आए। अफसरों ने भी तेजी से फरियादियों की बात सुनी और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

त्योहारी सीजन था। दीपावली, गोवर्धन और फिर भैयादूज। इसके बाद माह का दूसरा शनिवार और इसके बाद रविवार। लिहाजा, लगातार सरकारी दफ्तरों में ताले पड़े रहे। सोमवार को सुबह निर्धारित समय से सरकारी दफ्तर खुले तो फरियादियों की भीड़ उमड़ आई। विकास भवन से लेकर कलक्ट्रेट तक फरियादी अपनी समस्या और शिकायतें लेकर अधिकारियों के पास गए। किसी की जलनिकासी न होने की शिकायत थी तो किसी की बिजली। राशन एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का भी ढेर लगा रहा। इसके अलावा पेंशन समेत तमाम शिकायतें रहीं। अफसरों ने फरियादियों की समस्याओं का पूरी सजगता से सुना। उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन भी दिया। इसके साथ ही फरियादी एक सकारात्मक उम्मीद के साथ रवाना हो गए। अफसरों का कहना था कि काफी दिनों के बाद दफ्तर खुले तो शिकायतों का अंबार लग गया। छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोग आए, जिनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed