फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   फिर नहीं हुए आतंकियों के बयान, सुनवाई टली

फिर नहीं हुए आतंकियों के बयान, सुनवाई टली

Wed, 18 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
फिर नहीं हुए आतंकियों के बयान, सुनवाई टली
फिर नहीं हुए आतंकियों के बयान, सुनवाई टली
विज्ञापन

रामपुर। सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में न तो सभी आतंकियों को कोर्ट में पेश किया जा सका और न ही बचाव पक्ष के अधिवक्ता ही पहुंच पाए। लिहाजा इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई एक नवंबर को होगी।

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर 31 दिसंबर 2007 की रात में हुए आतंकी हमले के मामले के मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की भी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस व एटीएस की टीम ने आठ आतंकियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से यह आरोपी लखनऊ व बरेली सेंट्रल जेल में हैं। इस मामले की सुनवाई रामपुर की कोर्ट में हो रही है। बुधवार को भी इस मामले की सुनवाई होनी थी। सुनवाई के लिए बरेली व लखनऊ की सेंट्रल जेल से आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाना था,लेकिन आरोपियों को पेश नहीं किया गया। इसके साथ ही बचाव पक्ष के अधिवक्ता भी पेश नहीं हो पाए,जिसकी वजह से इस मामले की सुनवाई टल गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता जमीर अहमद ने बताया कि बुधवार को सभी आरोपियों को पेश ननहीं किया जा सका। साथ ही न्यायिक कार्य भी नहीं हो पाया,जिसकी वजह से सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई एक नवंबर को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed