{"_id":"5c79907ebdec2273a0326c17","slug":"111551470718-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल मुआवजा और गन्ना भुगतान को किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल मुआवजा और गन्ना भुगतान को किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गन्ना भुगतान के साथ ही ओले-बारिश से खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग की।
भाकियू अंबावता के कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान कर्जदार हो रहा है। बारिश-ओले से खराब फसल का मुआवजा किसानों को 24 घंटे में मिलना चाहिए। शासन-प्रशासन किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये का भुगतान चीनी मिलों पर बकाया है। इसके बाद कर्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नावेद, कासिफ खान, मुसर्रत, मुराद अली, जगतार सिंह, हरताल सिंह यादव, नजराना बेगम, श्याम मोहन पांडे, लालता प्रसाद, विजयपाल, बलराज सिंह, भोगराज आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओ भाकियू असली की भी आंबेडकर पार्क में पंचायत हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकारें किसानों के मुद्दे को गंभीरता पूर्वक नहीं ले रही हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी गन्ना किसानों को निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं मिल रहा है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान इरशाद अली पाशा, मखदूम अली, विनोद कुमार, मुशाहिद हुसैन, सैयद तलत मियां, राजकिशोर, रफीउल्लाह, तारिक हसन, देवेंद्र कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे।