फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   लखनऊ की तर्ज पर भाखड़ा डैम पर बनेगा सुंदर पार्क

लखनऊ की तर्ज पर भाखड़ा डैम पर बनेगा सुंदर पार्क

Wed, 15 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ की तर्ज पर भाखड़ा डैम पर बनेगा सुंदर पार्क
बिलासपुर (रामपुर)। उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि नगर की भाखड़ा डैम के तट पर लखनऊ की गोमती किनारे बने पार्क की तर्ज पर सुंदर पार्क बनाया जाएगा, जिसका लाभ सभी को मिलेगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख मंगलवार को रुद्रपुर जाते वक्त नगर की भाखड़ा डैम पर रुके। उन्होंने मुरादाबाद से बुलाए गए डिजाइनरों से मुलाकात कर भाखड़ा डैम के दोनों तटों को दिखाया। उन्होंने डिजाइनरों से कहा कि वह भाखड़ा डैम के किनारे एक सुंदर पार्क बनाना चाहते हैं, जिसका लाभ सभी लोग उठा सकें और पहाड़ों पर जाने वाले पर्यटक भी पार्क का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि उन्हें लखनऊ की गोमती किनारे बने सुंदर पार्क से भी बढिय़ा डिजाइन बनाकर दें, ताकि वह स्टीमेट बनवाकर सुंदर पार्क के निर्माण का कार्य शीघ्र ही शुरु करा सकें। डिजाइनरों ने डैम के किनारे का पूरा तरह से जायजा लिया तथा भूमि की नापतौल भी की। इसके बाद मंत्री ने निरीक्षण भवन पहुंचकर परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि उनका भाजपा सरकार का उद्देश्य पूरे प्रदेश में खुशहाली व हरियाली पैदा करना है। उन्होंने कहा कि सभी लोगे कम से कम पांच पौधे जरुर लगाएं, ताकि पर्यावरण में फैले प्रदूषण का खत्मा हो सके और लेाग शुद्ध वायु के जरिए लंबा जीवन जी सकें। इसके बाद रुद्रपुर के लिए कूच कर गए। इस मौके पर एसडीएम डी एस गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, मंगल सिंह, चेतन पारुथी, हरबंश सिंह तनेजा, रवि यादव, सुदर्शन मदान, घननूमल बंसल, राजू तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed